सुशील रिंकू के करीबी हरजिंदर सिंह लाडा और कई पूर्व पार्षद भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल

जालंधर वेस्ट में खिला कमल का फूल

PRATHM NEWS से रविंद्र किट्टी/ पंकज की रिपोर्ट

जालंधर :: सुशील कुमार रिंकू के करीबी हरजिंदर सिंह लाडा और वेस्ट के लगभग सभी पूर्व पार्षद आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। आप पार्टी के पूर्व विधायक शीतल अंगूरल के सभी साथियों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले जालंधर वेस्ट के नामी सियासत दान राजन अंगूराल , सौरभ सेठ, कविता सेठ, कमलजीत सिंह भाटिया, मनजीत सिंह टीटू, अमित संगा, राधिका पाठक, करण पाठक, विरेश मिंटू इत्यादि है। सुशील रिंकू और शीतल अंगूराल द्वारा अपने साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने पर आम आदमी पार्टी के लिए मेंबर पार्लियामेंट का चुनाव काफी चुनौतियों भरा रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button