जालंधर वेस्ट में भाजपा पर चला आपका झाड़ू चार पार्षदों सहित सैंकड़ों वर्करों ने भाजपा छोड़ कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा

PRATHM NEWS से रविंद्र किट्टी पंकज की रिपोर्ट 

जालंधर वैस्ट हलके की राजनीति में एक बड़ा भूचाल लाते हुए विधायक शीतल अंगुराल ने भाजपा को तिनके की तरह बिखेर कर साथ ही कांग्रेस को भी बड़ा झटका दिया है। कुछ दिन पहले जालंधर के कांग्रेस के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी के साथ कई पार्षद आप में शामिल हुए थे। वहीं स्थानीय निकाय मंत्री डाक्टर इंद्रबीर सिंह निज्जर, विधायक रमन अरोड़ा, विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल की मौजूदगी में भाजपा के 4 पार्षद और भाजपा के कई दिग्गज नेता प्रदेश कार्यकारणी सद्स्य वीनित धीर, पार्षद श्वेता धीर, पार्षद वरेश मिंटू, जिला उप प्रधान अमित संघा, पार्षद चंद्रजीत कौर संघा, उप प्रधान एससी मोर्चा प्रभ दयाल, पार्षद अनीता रानी, मंडल अध्यक्ष-9 सौरव सेठ, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता सेठ, कमल लोच, धीरज भगत, रोजी अरोड़ा, लवलीन सोनी,कमला देवी, सुनीता रानी, अरुण, जतिंदर सन्नी, रजिंदर बंटी, गुरविंदर हैरी, कमल लोच, राज कुमार थापा, करतार सिंह (वाईस प्रेजीडेंट एससी मोर्चा मंडल), शमशेर सिंह शम्मी(वाईस प्रेजीडेंट एससी मोर्चा), अमृत पाल सिंह काका, जसवीर सिंह, पम्मा, जोगा सिंह, शिव कमल, दीपक, गुड्डू, सुखविंदर, प्रिंस वालिया, किंग वालिया, संजीव धवन, अमित, बॉबी, अमनदीप, प्रमोद, एडवोकेट डी.एस बावा, जगदीप सिंह बावा, जगदीश सिंह खैरा, सतीश कुमार शामिल हुए। विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि नगर निगम चुनाव जनवरी के महीने में होने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि मेयर की कुर्सी पर आप का ही इस बार कब्जा होगा। शीतल अंगुराल ने कहा भाजपा को वेस्ट हलके से खत्म करना उनका मकसद था जिसने भी आज कामयाब हो गए हैं। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button